फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shyam Dehati: भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का निधन, खेसारी ने कहा- ‘कोशिशों के बाद भी बचा न सके’

Mon, 19 Apr 2021 05:45 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
श्याम देहाती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्मों व एकल गीतों के चर्चित गीतकार श्याम देहाती (Shyam Dehati) का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्याम देहाती के लिखे गीत उनके हमेशा हमारे बीच होने का एहसास दिलाते रहेंगे।

विज्ञापन


साल 2007 में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से बतौर गीतकार भोजपुरी फिल्म जगत में डेब्यू करने वाले श्याम देहाती के पास इस फिल्म के हिट होने के बाद काम का अंबार लग गया था। दर्जनों फिल्मों में गीत लिखने के बाद उन्होंने फिल्मों में संगीत देने का भी काम किया। और तीन साल पहले वह फिल्म ‘रानी दिलबर जानी’ से हीरो भी बन गए थे।



फिल्म ‘रानी दिलबर जानी’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की आठ बड़ी नायिकाओं ने एक साथ काम किया था जिसमें शामिल रहीं,  रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अंजना सिंह, अर्चना सिंह, सीमासिंह व आम्रपाली दुबे। श्याम देहाती को उम्मीद थी कि इस फिल्म से वह भी भोजपुरी के दूसरे गायकों व गीतकारों की तरह बड़ा नाम बन जाएंगे और उनकी किस्मत पलट जाएगी। पर ऐसा हो नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : Facebook- @khesari lal yadav

बताया जाता है कि श्याम देहाती पिछले डेढ़ साल से काफी व्यथित चल रहे थे और उन्होंने हाल ही में अपना अलग नमकीन उद्योग भी शुरू करने की कोशिश की थी। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत थोड़ी गड़बड़ हुई। दो दिन पहले ही उनको कोरोना टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव निकली। रविवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमण होने का पता चलने तक उनके तमाम अंगों पर इसका असर हो चुका था और चिकित्मकों की तमाम कोशिशों के बीच उन्होंने सोमवार को दम तोड़ दिया।

श्याम देहाती के निधन पर अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, ‘हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा। ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें