कुछ तो गड़बड़ है दया...यह लाइन पढ़कर तो आप समझ ही गए होंगे कि आज हम टीवी के 'एसीपी प्रद्युमन' के बारे में बात करने जा रहे हैं। जी हां, टेलीविजन की दुनिया में 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन बनकर शिवाजी साटम ने देशभर के लोगों के दिल में खास जगह बनाई। शिवाजी साटम को सभी 'एसीपी प्रद्युमन' के रूप में जानते हैं। शिवाजी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...