फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने साझा किया फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ का टीजर, आयुष शर्मा ने बदल डाली अपनी पूरी कद काठी

Mon, 21 Dec 2020 03:05 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अंतिम – द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चर्चित निर्देशक महेश मांजरेकर की शागिर्दी में अपने करियर को संजीवनी देने की कोशिश कर रहे अभिनेता आयुष शर्मा के उनकी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ से सामने आए फर्स्ट लुक ने सोमवार को सिनेदर्शकों को हैरान कर दिया। ये लुक सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया और इसमें आयुष की कद और काठी बहुत ही दमदार नजर आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/aaysharma
इससे पहले आयुष शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सलमान खान का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह एक सरदार पुलिस वाले के गेटअप में दिखे थे। फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ के निर्माता सलमान खान ही हैं और ये पहली बार है जब परदे पर सलमान खान अपने बहनोई आय़ुष शर्मा के साथ दिख रहे हैं। फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ दोनों लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
पहले फिल्म में सलमान सिर्फ एक मेहमान भूमिका ही करने वाले थे, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्हें ये किरदार इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे एक पूरे किरदार में तब्दील करा दिया। सलमान फिल्म में पहली बार एक सरदार पुलिस वाले के तौर पर दिखने वाले हैं। आयुष शर्मा ने जब सलमान खान का फर्स्ट लुक जारी किया था, तभी से फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में माहौल बना हुआ है। 

4 of 5
आयुष शर्मा - फोटो : amar ujala mumbai
लोगों को सलमान खान को पहली बार एक सरदार के गेटअप में देखकर काफी अच्छा लगा और अब सलमान ने आयुष का फर्स्ट लुक एक वीडियो जारी करके साझा किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि आयुष ने फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है। एक चॉकलेटी ब्वॉय हीरो की इमेज से बाहर निकलकर उन्होंने अपने शरीर सौष्ठव पर काफी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, आयुष शर्मा - फोटो : file photo
फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ के टीजर में आयुष शर्मा गुस्से में कैमरे की तरफ भागते हुए दिखते हैं और फिर उनका हाथ हवा में उठता है। ठीक उसी समय सलमान खान के किरदार का दाहिना हाथ भी उठता है और वह आयुष शर्मा के हवा में तने मुक्के को बीच में ही रोक लेता है। सलमान खान के मुताबिक फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर मेरी बहुत उम्मीदें हैं। लॉकडाउन के लंबे समय के बाद शूटिंग फिर से करना भी अच्छा लग रहा है। लोग इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे। हमारी कोशिश है इस फिल्म के जरिए एक ऐसा यूनीवर्स रचने की जिसे इससे पहले परदे पर कभी नहीं देखा गया।

पढ़ें: दूसरों से मांगकर अनिल कपूर ने की थीं अपनी ये फिल्में, रिलीज होते ही हुईं सुपरहिट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें