फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: एक गलती ने तबाह कर दिया इस चमकते सितारे का करियर, अब नहीं मिल रहा काम 

Sat, 15 May 2021 10:20 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने वाले शाइनी आहूजा का जन्म आज ही के दिन यानि 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था। एक वक्त था जब यह एक्टर इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रहा था। ऐसा माना जाने लगा था कि आने वाले समय में यह बड़े-बड़े एक्टर्स को मात देकर खुद के लिए एक ऊंचा मुकाम बनाएगा। लेकिन इस चमकते सितारे से हुई एक गलती ने सबकुछ तबाह कर दिया और एक उभरता सितारा डूब गया। उस एक गलती ने उनका सारा स्टारडम छीन लिया जिसके बाद ना तो उन्हें फिल्में मिल रही हैं और ना ही इंडस्ट्री में उनको कोई पूछ रहा है। शाइनी आहूजा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से शाइनी बॉलिवुड में छा गए। इसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की लाइन लग गई। लोगों को लगने लगा कि बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था। 'गैंगस्टर', 'वो लम्हें' और 'लाइफ इन अ मेट्रो' जैसी फिल्मों के जरिए शाइनी ने बॉलीवुड को एक उभरता सितारा दे दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को दिखा दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं और ऐसे ही फिल्मों से गुमनाम नहीं होने वाले। निर्माता-निर्देशक भी शाइनी को बाकी स्टार्स के लिए कांटे की टक्कर मानने लगे थे।

4 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन कहते हैं ना कि कामयाबी मिलने पर भी पांव जमीन पर रहे तभी आप दूर तक जाते हैं। इन कामयाबियों के बीच शाइनी को लेकर एक ऐसी खबर आई जिससे इंडस्ट्री हिल गई। साल 2009 में शाइनी की नौकरानी ने ही उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस वक्त इस मामले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। इस केस में शाइनी आहूजा को सात साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शाइनी ने साल 2012 में फिल्म घोस्ट से वापसी की लेकिन फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद शाइनी फिर करीब दो साल तक कहीं नजर नहीं आए। लोग धीरे-धीरे शाइनी को भूलने लगे थे लेकिन साल 2015 में उन्होंने एक बार फिर वापसी की। वो निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म वेलमक बैक में दिखाई दिए लेकिन यह रोल इतना छोटा था कि शाइनी पर लोग ध्यान ही नहीं दे पाए। उसके बाद फिर बड़े पर्दे से गायब ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें