बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने वाले शाइनी आहूजा का जन्म आज ही के दिन यानि 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था। एक वक्त था जब यह एक्टर इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रहा था। ऐसा माना जाने लगा था कि आने वाले समय में यह बड़े-बड़े एक्टर्स को मात देकर खुद के लिए एक ऊंचा मुकाम बनाएगा। लेकिन इस चमकते सितारे से हुई एक गलती ने सबकुछ तबाह कर दिया और एक उभरता सितारा डूब गया। उस एक गलती ने उनका सारा स्टारडम छीन लिया जिसके बाद ना तो उन्हें फिल्में मिल रही हैं और ना ही इंडस्ट्री में उनको कोई पूछ रहा है। शाइनी आहूजा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से शाइनी बॉलिवुड में छा गए। इसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की लाइन लग गई। लोगों को लगने लगा कि बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल गया है।