हम, गोपी किशन, आंखे, बेवफा सनम, खुदा गवाह जैसी हिट फिल्मों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर काफी सालों से बड़े पर्दे से गायब थीं। हालांकि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इसकी वजह ये है कि शिल्पा ने हाल ही में वैक्सीन लगवाई है और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सबसे खास बात ये है कि शिल्पा वैक्सीनेशन करवाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।