salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
'भारत' शूटिंग में सलमान को हुआ लाखों का नुकसान
कुछ दिन पहले सलमान खान 'भारत' की शूटिंग छोड़कर पंजाब से अचानक मुंबई लौटे क्योंकि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान को लाखों का नुकसान हुआ है। भारत-पाकिस्तान सीमा वाघा बॉर्डर का एक सीन शूट होना था। मगर सुरक्षा कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। ऐसे में सलमान की टीम ने सीमा के नजदीक एक गांव की पंचायत से बात करके वहां वाघा बॉर्डर का सैट तैयार कराया। सीन की शूटिंग के लिए जिनके भी घर,दुकानें और जमीनें आ रहे थे, उन्हें मुआवाजा दिया गया।
पढ़ें:- सलमान को लगा बड़ा झटका, लाखों का सेट बनाने के बाद भी इसलिए रद्द हुई भारत की शूटिंग