संजय राउत और कंगना रनौत
- फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
गौरतलब है कि बीते दिनों कंगना रनौत ने ट्विटर पर कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी ट्वीट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'