फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस के 85 दिन, सिलसिलेवार ढंग से जानिए कब कब क्या हुआ

Mon, 07 Sep 2020 01:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा - फोटो : facebook/SushantSinghRajput, PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (ब्यूरो) की जांच जारी है। सुशांत की मौत के बाद पहले बॉलीवुड के एक 'गैंग' को निशाना बनाया गया। वहीं गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई सितारों को ट्रोल किया जाने लगा। इन सबके बीच मामला पूरी तरह तब पलट गया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई। मुंबई और पटना पुलिस के बाद फिलहाल अब केस सीबीआई के हाथ में है। बीते 85 दिन में सुशांत केस में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि अब तक इस मामले में कब और क्या हुआ है।
विज्ञापन

2 of 15
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
14 जून
सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर मिला था। उस वक्त सुशांत के साथ उनके घर पर दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हाउस स्टाफ दीपेश सावंत, कुक नीरज सिंह और एक अन्य स्टाफ केशव बचनेर थे।


 
विज्ञापन

3 of 15
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
15 जून
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड के एक 'गैंग' को जिम्मेदार बताया। उनके मुताबिक ये 'गैंग' नेपोटिज्म को बढ़ावा देता है।

16 जून
मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के एंगल से जांच शुरू की। पुलिस ने सुशांत के परिवार के सदस्यों, दोस्त, रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड के कई अन्य लोगों से पूछताछ की तैयारी की।

4 of 15
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar
17 जून
सुशांत की मौत के बाद धीरे धीरे नेपोटिज्म का मुद्दा भी गरमाने लगा। बिहार में एक वकील ने बॉलीवुड के आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की। इस लिस्ट में करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली सहित अन्य के नाम थे। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 15
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
18 जून
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया। ये पहली बार था जब रिया से पूछताछ की गई।

24 जून
सुशांत की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई जिसमें मौत की वजह एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताई गई। रिपोर्ट में इसे सुसाइड केस बताया गया।
विज्ञापन

6 of 15
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मुलाकात करते शेखर सुमन - फोटो : twitter@shekharsuman7
30 जून
पटना में शेखर सुमन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीबीआई जांच की मांग की। तेजस्वी यादव ने निष्पक्ष जांच के लिए एक चिट्ठी भी लिखी थी।
विज्ञापन

7 of 15
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI
सात जुलाई
निर्देशक संजय लीला भंसाली बांद्रा पुलिस स्टेशन बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। भंसाली ने बताया कि उन्होंने सुशांत को चार फिल्में ऑफर की थीं लेकिन किसी ना किसी वजह से वो फिल्म नहीं कर पाए। 

नौ जुलाई
सुशांत केस में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी कूद पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
 

8 of 15
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
16 जुलाई
रिया चक्रवर्ती ने ट्विटर पर गृहमंत्री अमित शाह को टैग कर सीबीआई जांच की रिक्वेस्ट की थी। गृहमंत्री को ट्वीट करते हुए रिया ने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया। ये पहली बार था जब रिया ने सार्वजनिक रूप से सुशांत के साथ रिश्ते की बात कबूल की थी।

9 of 15
दिल बेचारा - फोटो : twitter@CastingChhabra
24 जुलाई
सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया।

27 जुलाई
सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में उनके शरीर में किसी तरह के जहर मिलने का कोई सबूत नहीं मिला।

10 of 15
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI
28 जुलाई
सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने रिया पर पैसों के लेन देन में हेरा फेरी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद केस ने अलग मोड़ ले लिया।

29 जुलाई
रिया चक्रवर्ती ने केस पटना से मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी।
 

11 of 15
आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी - फोटो : ANI
एक अगस्त
मामले की जांच मुंबई पुलिस के साथ पटना पुलिस कर रही थी। बिहार पुलिस के आईपीएस विनय तिवारी जब मुंबई पहुंचे तो बीएमसी ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया। बीएमसी ने उन्हें नियमों का हवाला दिया था।

 

12 of 15
इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
पांच अगस्त
केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश को स्वीकार कर लिया। 

छह अगस्त
सीबीआई एक्शन मोड में आई और सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शौविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। 
 

13 of 15
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सात अगस्त
प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रर्ती और शौविक चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ की।
 
13 अगस्त
सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई हुई। रिया ने सोशल मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की अपील की।
 

14 of 15
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
31 अगस्त
सीबीआई ने रिया से अब तक 35 घंटे की पूछताछ कर ली थी।

चार सितंबर
ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने जांच शुरू की। एनसीबी ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

15 of 15
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
पांच सितंबर
एनसीबी ने सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को ड्रग्स की खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया।

छह सितंबर
रिया चक्रवर्ती से एनसीबी ने करीब आठ घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है रिया ने कई अहम जानकारियों का खुलासा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें