फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले कुछ ऐसी नजर आती थीं शिल्पा शेट्टी, देखिए हैरान कर देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन

Wed, 24 Feb 2021 10:45 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media

कहते हैं स्टारडम सबकुछ बदल देता है। कई बार लाइफस्टाइल से लेकर शक्ल-सूरत भी। इसका जीता जागता उदाहरण बॉलीवुड में देखा जा सकता है। यहां कितनी ही अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर पहचानना तक मुश्किल हो जाएगा। इनमें से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली शिल्पा के अंदाज और खूबसूरती को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे 45 साल की हैं। उसी तरह उनकी पुरानी तस्वीर को देखकर भी पहचानना मुश्किल है कि वे शिल्पा ही हैं। उनकी छवि में जबरदस्त बदलाव आया है। अभिनेत्री की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
कहते हैं शिल्पा शेट्टी ने अपने चेहरे को आकर्षक व सही कट देने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी। फोटो में आपको इसका अंदाजा हो जाएगा। तस्वीर उनके शुरुआती दिनों की प्रतीत हो रही है जब वे काफी युवा थीं।

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagramq
बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर काफी सजग रहती हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करती हैं और जिम में खूब पसीना बहाती हैं। खानपान का भी शिल्पा खास ख्याल रखती हैं। इसलिए उनकी दमकती हुई त्वचा आज भी लोगों का ध्यान खींच लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी एक डांस शो में बतौर जज काम कर रही हैं। इसके अलावा वे खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इसपर वे हेल्थ केयर के टिप्स साझा करती रहती हैं। उनके खाने के शौक से हर कोई वाकिफ है। खासकर वे मीठे की काफी शौकीन हैं। इसलिए शिल्पा अपने चैनल पर खानपान से जुड़ी रेसिपी भी शेयर करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें