फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कैरी मिनाती ने बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन सहित इन कंटेस्टेंट का उड़ाया मजाक

Mon, 24 May 2021 07:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैरी मिनाती - फोटो : सोशल मीडिया
जाने-माने यूट्यूबर कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं, खबरों की मानें तो कई रिपोर्ट्स में कैरी मिनाती के बिग बॉस 14 में शामिल हो सकते हैं। इस बीच कैरी मिनाती ने खुद बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने की खबरों पर जवाब दिया है। दरअसल, यूट्यूबर अजय नागर ने एक लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस को बताया कि क्या वह सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं। इस वीडियो को अब तक 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसमें में कैरी मिनाती ने विजेता रूबीना दिलैक के चीखने-चिल्लाने पर टिप्पणी की है। साथ ही जैस्मीन भसीन के रोने और अली गोनी के साथ उनकी समीकरण पर भी कमेंट किया है। इसके अलावा एजाज खान की किसी टास्क से पहले स्ट्रेटजी बनाने की आदत पर कैरी ने मजाक किया है। वहीं, बिग बॉस 14 में कंटेंट क्रिएट करने के आरोपों पर सलमान ख़ान के भड़कने को भी हाइलाइट किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कैरी मिनाती - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कैरी ने बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने की खबरों का खंडन किया। वहीं, एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कैरी ने कहते हैं, 'सॉरी यार, मैंने तेरा दिल दुखाया। जो इंसान जा नहीं जा रहा, उसे जबरदस्ती भेज दो।'
विज्ञापन

3 of 5
कैरी मिनाती - फोटो : सोशल मीडिया
कैरी मिनाती के वीडियो में रुबीना दिलैक का भी एक क्लिप है, जिसमें सलमान खान विनर के तौर पर उनका नाम अनाउंस कर रहे हैं। रुबीना इस दौरान जिस तरह हैरानी भरा रिएक्शन देती हैं, उस पर कैरी कहते हैं, 'मुबारक। अब इंतजार करो कक्कड़ फैमिली का फोन आएगा।' कैरी मिनाती के रोस्ट वीडियो का यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
कैरी मिनाती - फोटो : सोशल मीडिया
कैरी मिनाती ने ये इसलिए कहा क्योंकि 'बिग बॉस 14' जीतने के बाद रुबीना दिलैक का नेहा कक्कड़ के साथ म्यूजिक वीडियो आया था। 'मरजानिया' म्यूजिक वीडियो में रुबीना के साथ उनके पति और शो के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैरी मिनाती - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कैरी मिनाती के इस नए वीडियो में जान कुमार सानू और निक्की तंबोली के भी कई वीडियो क्लिप हैं। इन वीडियो क्लिप्स में जान 'बिग बॉस' के घर में निक्की को रिझाने की कोशिश करते नजर आते हैं, कभी उन्हें डेट पर चलने के लिए कहते हैं। जबकि निक्की हर बार उन्हें मना कर रही है। कैरी मिनाती इसके बाद जान कुमार सानू को रोस्ट करते हुए कहते हैं, 'इसकी और कोरोना की एक ही दिक्कत है कि कोई सीरियसली नहीं लेता। लेकिन जान की जान में तब जान आती है, जब इसकी जानेमन बनती है। फिर जान कुछ नहीं जानता। बस चिपकने की कोशिश करता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें