शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन टीवी की दुनिया में वो काफी एक्टिव हैं। इन दिनों शिल्पा रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को जज कर रही हैं। रियलिटी शो में शिल्पा के साथ गीता कपूर और अनुराग बसु भी जज हैं। सेट पर भी शिल्पा की मस्ती की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। शिल्पा एन्जॉय करने से बिल्कुल भी नहीं चूकतीं। अब जब मौज मस्ती का त्योहार होली हो तो भला वो कैसे पीछे रह सकती हैं।