शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरसअल, शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जो पूरी ब्लैक है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'एक जैसी चीजों से बोर हो गई हूं। हर चीज एक जैसी दिख रही है। इसलिए जब तक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती हूं, तब तक सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'