'चेन्नई एक्सप्रेस' के 'थंगाबली' यानी निकितिन धीर और 'झांसी की रानी' फेम अभिनेत्री कृतिका सेंगर के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री ने आज यानी 12 मई की सुबह एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से जुड़ी खबर जब से सामने आई है, कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम के बधाई दे रहे हैं। वहीं, कृतिका और निकितिन की खुशी का ठिकाना नहीं है।