'सुखी' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'सुखी' के जरिए शिखा शर्मा पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। शिल्पा कहती हैं, 'इतने साल से तो समय में आ गया कि किसी को देखते ही पहचान जाती हूं कि उसको कितना काम आता है। शिखा की भले ही यह पहली फिल्म है, लेकिन उसके अंदर कमाल का टैलेंट भरा हुआ है। उसकी एक बात नहीं भूलती, जब उसने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सुखी का किरदार अच्छे से निभा लेंगी। लेकिन मैं सभी कलाकारों के साथ वर्क शॉप रखना चाहती हूं। शिखा की यह बात मुझे बहुत अच्छी लगी, और अपने 30 साल के अभिनय करियर में पहली बार इस फिल्म के लिए वर्क शॉप किया।'