थैंक यू फॉर कमिंग ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की कहानी प्यार, दोस्ती और सेक्स के विषयों को आगे बढ़ाने के तरीके पेश करती है। इस फिल्म की कहानी भूमि पेडनेकर के इर्द -गिर्द घूमती हैं। भूमि पेडनेकर कहती हैं, 'फिल्म में मेरा किरदार कनिका कपूर एक ऐसी 30 साल की महिला है, जो अराजकता से भरी जिंदगी से जूझ रही है। इस फिल्म में प्यार, दोस्ती और आनंद को एक अलग नजरिए से पेश किया गया है।'