फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फ्लॉन्ट किया अपना नया फोन, लोगों ने पूछ डाले ऐसे सवाल

Wed, 29 Sep 2021 01:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील वीडियों बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि एक लंबे समय के बाद 50000 हजार के मुचकले के साथ उन्हें जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा जब जेल में थे तो उस दौरान शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। सोशल मीडिया पर शिल्पा लगातार किसी न किसी किताब का विचार साझा करती थीं।

काफी दिनों बाद खुश नजर आईं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के जेल में जाने के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय तो थीं, लेकिन वो अपनी पोस्ट में तस्वीरों से अधिक विचार साझा करती थी। लेकिन पति राज कुंद्रा के घर आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट साझा किया। दरअसल ये एक छोटा सा वीडियो है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी ने दिखाया अपना नया फोन
 
दरअसल शिल्पा शेट्टी ने ये वीडियो अपने नए फोन के साथ साझा किया है। इस बूमरेंग में शिल्पा काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे आईफोन 13 से बहुत इम्प्रेस्ड हूं. यह सच में आपके फिंगरटिप पर सिनेमेटिक एक्सपीरियंस है’। उनके इस वीडियो को 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे सवाल

शिल्पा के पति राज कुंद्रा जब से अश्लील वीडियो के मामले में फंसे हैं तबसे ही लगातार शिल्पा शेट्टी भी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आती रहती हैं। शिल्पा ने जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कुंद्रा जी ने खरीद कर दिया है क्या? तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दो नंबर की कमाई का पैसा’। एक अन्य यूजर ने तो ये तक कह दिया कि अश्लील वीडियो से कमाए गए पैसे।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
राज कुंद्रा को लेकर किए जा रहे सवालों पर भड़कीं शिल्पा
 
जब राज कुंद्रा के जेल में थे उसी दौरान ही शिल्पा रियलिटी शो के सेट पर लौटीं साथ ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की। हालांकि शिल्पा शुरू से ही राज कुंद्रा का मामले पर कुछ भी कहने से बचती आई हैं। ऐसे में जब एक बार फिर उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने सीधे सीधे दो लाइन में सारा जवाब दे दिया। राज कुंद्रा को लेकर सवाल किए जाने पर शिल्पा ने कहा, 'क्या मैं राज कुंद्रा जैसी लगती हूं, क्या मैं राज कुंद्रा हूं, नहीं नहीं कौन हूं?  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शिल्पा ने किए थे खुलासे

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को लेकर हुई पूछताछ के दौरान शिल्पा ने कह दिया था कि वो अपने काम में इतनी व्यस्त थीं कि उन्हें नहीं पता था कि राज क्या कर रहे हैं। उन्हें हॉटशॉप एप को लेकर भी कोई जानकारी नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर बहुत से चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने साफ कर दिया है कि वो इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि पूछताछ के दौरान ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि शिल्पा और राज कुंद्रा में इन बातों को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें