अपने ठूमकों से यूपी बिहार लूट लेने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और वीडियो फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। हाल ही में शिल्पा की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और शमित डांस करते नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।