फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद इस तरह से अपना काम संभाल रही हैं सना खान, बॉलीवुड छोड़ने के बाद रचाई थी शादी

Thu, 14 Jan 2021 09:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे के चर्चित शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सना खान बॉलीवुड छोड़ देने के फैसले के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सना ने बॉलीवुड को अलविदा कहने के कुछ समय बाद ही सूरत के रहने वाले अनस अहमद से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब हाल ही में सना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बता रही है कि किस तरह सूरत में रहकर वो अपना काम मैनेज कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21
एक अंग्रेजी अखबार ने सना खान का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सना अपने पति अनस के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने बताया कि जब वो सूरत में होती हैं तो फिर फोन के जरिए अपने काम को देखती है। वहीं जब उनका मुंबई आना होता है तो उनके पति अनस फोन के जरिए काम को संभालते हैं। उन्होंने बताया कि उनका और उनके पति का काम कुछ इसी तरह चल रहा है। हाल ही में सना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनस की तस्वीर शेयर की और लिखा कि वो साल 2020 का अंत खास बनाना चाहती थी और ये सपना अनस के साथ पूरा हो गया।



विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
बता दें कि सना ने साल 2020 में अनस से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी वक्त तक सुर्खियों में छाई हुई थीं। उस वक्त कई लोगों ने सना को साधारण से दिखने वाले अनस अहमद से शादी करने को लेकर काफी ट्रोल भी किया था। वहीं लोगों का कहना था कि अनस के मजबूर करने पर सना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा है।

4 of 5
सना खान, अनस सईद - फोटो : instagram/sanakhaan21
इन सारी बातों पर सना ने अपनी सफाई भी दी थी। एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि, 'उन्होंने अनस से शादी करने का फैसला बहुत सोच समझ कर समय लेकर किया था। मैंने सालों साल अनस जैसे हमसफर की दुआ की है। वो एक बेहद शरीफ किस्म के इंसान है जो किसी भी बात को तोलते मोलते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : फाइल
बता दें कि अनस भी सना से शादी करके बेहद खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'वो सना जैसी जीवनसाथी का इंतजार कर रहे थे और अल्लाह ने उनकी दुआ कुबूल कर ली। बता दें कि सना और अनस ने 20 नवंबर को निकाह किया था। उसके बाद से अनस और सना के कई वीडियो और तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें