फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty Show: शिल्पा और जैकलीन ने 'कंट्रोवर्सी' को लेकर लगाए ठहाके, कहा-हम तो अपनी जिंदगी जिएंगे

Sun, 06 Mar 2022 06:51 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिंस - फोटो : Instagram
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपना नया शो लेकर आने वाली हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर नये शो 'शेप ऑफ यू' का टीजर रिलीज किया है। शिल्पा के मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडिस भी टीजर में नजर आ रही हैं। शो में जैकलीन अपने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बात आने पर शिल्पा के साथ हंसते हुए दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिंस - फोटो : Instagram
शिल्पा के इस नए शो में शमिता शेट्टी, मसाबा गुप्ता, शहनाज गिल, ताहिरा कश्यप, बादशाह और रकुल प्रीत भी नजर आएंगी। शो में शिल्पा गेस्ट से फिटनेस, मेंटल हेल्थ और उनके डाइट को लेकर बात करेंगी। शो के टीजर में दिख रहा है कि सभी गेस्ट अपनी फिटनेस और मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात रख रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिंस - फोटो : Instagram
मेंटल हेल्थ पर जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि मैं  थोड़ा अकेलेपन से गुजर रही थी। बता दें कि ठग सुकेश और जैकलीन की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। जिसके बाद जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर प्राइवेसी को ध्यान में रखने की बात कही थी। वहीं शिल्पा के शो के टीजर के अंत में शिल्पा कहती दिख रही हैं कि कंट्रोवर्सी हो या ना हो, हम अपनी जिंदगी जिएंगे। भाड़ में जाए लोग। जिसपर जैकलीन और शिल्पा ठहाके लगाते हैं। 

 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिंस - फोटो : Instagram
पिछले साल विवादों में थीं जैकलीन और शिल्पा 
पिछले साल जैकलीन और शिल्पा शेट्टी दोनों की जिंदगियां विवादों में घिर गई थी। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। राज पर कथित तौर पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एक ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग करने के आरोप लगा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। वहीं जैकलीन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग में आया था। जिसके बाद ईडी ने जैकलीन से कई बार पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिंस - फोटो : Instagram
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मानी जाती हैं। अभिनेत्री ने बढ़ती उम्र के साथ खुदको फिट रखने के लिए अपने बंगले में ही एक शानदार जिम बनवा रखा है। 46 साल की शिल्पा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम के वीडियो डालकर लोगों को फिट रहने और योगा करने के लिए मोटिवेट करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें