बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन योगा और फिटनेस को लेकर वीडियो साझा करती रहती हैं। लेकिन अभी शिल्पा अपनी नई कार को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। अभिनेत्री ने मर्सीजीड बेंज वी क्लास कार खरीदी है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा की कार में बैठे हुए वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।