फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shibani Dandekar: शिबानी ने फरहान अख्तर के साथ साझा की ऐसी तस्वीर, कमेंट करने पर मजबूर हुई एक्टर की बेटी

Wed, 25 Nov 2020 04:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, अकीरा अख्तर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फरहान और शिबानी दोनों मालदीव्स में छुटिटयां मनाने गए थे। इस दौरान की कई तस्वीरें दोनों ने ही साझा की हैं। अब हाल ही में शिबानी ने एक नई तस्वीर साझा की है जिस पर फरहान अख्तर की बेटी अकीरा ने कमेंट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar
दरअसल फरहान और शिबानी के साथ मालदीव्स में छुटिटयां मनाने फरहान की बेटी अकीरा भी पहुंची थी। इस दौरान तीनों ने यहां खूब मस्ती की। फरहान शिबानी ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें भी साझा कीं। जिसमें अकीरा को भी इनके साथ देखा गया। वहीं अब शिबानी की तस्वीर पर अकीरा के कमेंट ने इस तस्वीर को लाइम लाइट में ला दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड के साथ - फोटो : instagram
शिबानी दांडेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और फरहान की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में फरहान और शिबानी दोनों ही अंडरवॉटर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिबानी ने कैप्शन में लिखा, 'धरती और समुद्र में मेरा दोस्त और पूल में भी क्योंकि वहीं पर हमने यह फोटो क्लिक की थी।'
 

4 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram/shibanidandekar
वहीं शिबानी की इस तस्वीर पर फरहान अख्तर की बेटी अकीरा ने भी कमेंट किया है। अकीरा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पूल में भी, मैं और मेरा बेस्ट फ्रेंड जो एक सोता कछुआ है और मैं जा रही।' वहीं अकीरा के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिबानी ने लिखा, 'तुम तो प्रो लेवल हो। हममे से किसी को काम करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान, शिबानी, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter
बता दें कि शिबानी और फरहान काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी सामने आ रही थीं कि शिबानी और फरहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थीं। फरहान के पिता जावेद अख्तर ने जरूर इस बारे में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन बच्चों ने तय किया है तो अच्छी बात है।

पढ़ें: पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगाए ये आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें