फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मेहंदी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं सना खान, ऑरेंज सूट और पिंक दुपट्टा पहन जीता दिल, देखें PHOTOS

Wed, 25 Nov 2020 04:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपने निकाह की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में गुजरात के सूरत में रहने वाले मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया है। इसके बाद से सना खान की शादी, मेहंदी और वलीमे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाने के बावजूद सना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। जिनमें बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस के साथ बीते 20 नवंबर को निकाह किया था। इससे पहले मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था। सना खान का मेहंदी समारोह 18 नवंबर को हुआ था। इस दौरान सना खान ऑरेंज सूट और पिंक दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी प्यारा लग रहा है। वहीं उन्होंने अपने दोनों हाथों में मुफ्ती अनस के नाम की मेहंदी लगा रखी थी।
 

4 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
मेहंदी समारोह की इस तस्वीर को सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके अलावा सना खान ने अपने मेहंदी समारोह का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में वह हाथों में मेहंदी लगाए और हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। सना खान की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के कई फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
इसके अलावा सना खान के वलीमे की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भी सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने वलीमे के लिए सना ने लाल रंग का जोड़ा चुना था। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी ने अभिनेत्री लुक्स में चार चांद लगा दिए। सना के हाथों की मेहंदी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। सना इन तस्वीरों में बेहद खुश भी लग रही हैं। 

पढ़ें: 'बिग बॉस' के हीरो ने चीन सीमा पर जमाया मोर्चा, कड़ाके की सर्दी में शूट हो रही शहीदों की ये कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें