फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा ने किया कंगना रणौत का समर्थन, बोलीं- 'माल फूंक कर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं'

Mon, 12 Oct 2020 01:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा और कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का जिक्र करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की थी। कंगना ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाई थी लेकिन चंद लोगों ने इस पर विवाद पैदा कर दिया और फिल्म की रिलीज में अड़चन डाल दी। इसके साथ ही कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। इस मुद्दे पर अब शर्लिन चोपड़ा ने कंगना का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
दरअसल 10 अक्तूबर को ट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने लिखा था, 'फिल्म जो हमने मेंटल हेल्थ जागरुकता के लिए बनाई थी उसे उन लोगों ने कोर्ट में घसीट लिया जो डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं। मीडिया बैन के बाद फिल्म का नाम बदला गया जिससे इसकी मार्केटिंग पर बहुत असर पड़ा लेकिन यह एक अच्छी फिल्म है और इसे आज ही देखें।'
विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
कंगना रणौत के ट्वीट को शर्लिन चोपड़ा ने रिट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कंगना जी, सही कहा आपने, ये लोग माल फूंक के डिप्रेशन के नारे लगाते हैं और देश की युवा पीढ़ी को अंधकार में ढकेलते हैं। दो वक्त की रोटी कमाने के लिए जो मजदूर सुबह शाम मजदूरी करता है, क्या उसे डिप्रेशन नहीं होता है? क्या डिप्रेशन से राहत पाने के लिए हम माल का सेवन करना शुरू कर दें?'
 

4 of 5
कंगना रणौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/kanganaranaut, अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि दीपिका पादुकोण लगातार मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर चर्चा करती रही हैं। कई सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात कही है। कुछ दिन पहले दीपिका ने डिप्रेशन पर एक पोस्ट साझा किया था जिस पर भी कंगना ने दीपिका को निशाने पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद कंगना रणौत ने ट्वीट किया, 'मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक नतीजा है। तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड, जो आला दर्जे और अच्छी परवरिश होने का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?'

आर्यनंदा बाबू के सिर पर सजा ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ की विजेता का ताज, मिला पांच लाख रुपये का नकद इनाम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें