फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: इन 10 किरदारों ने बदली पंकज त्रिपाठी की किस्मत, क्या आपने देखी उनकी ये दमदार फिल्में-वेब सीरीज?

Wed, 22 Jun 2022 09:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में पंकज के अलावा सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। ट्रेलर आने के बाद से ही लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मौजूदा समय में पंकज के लाखों चाहने वाले हैं लेकिन इस तरह की फैन फॉलोइंग बनाने के लिए अभिनेता ने काफी संघर्ष किया है। साल 2004 में 'रन' फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने वाले पंकज अब इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पंकज त्रिपाठी के करियर में जबरदस्त बदलाव आ गया।
विज्ञापन

2 of 11
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
गैंग्स ऑफ वासेपुर को एक कल्ट फिल्म की श्रेणी में रखा जाता है। इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकरों ने काम किया था। लेकिन पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में अलग ही छाप छोड़ी थी। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह रातों रात फेमस हो गए थे। उन्हें सुल्तान कुरैशी के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 11
मसान - फोटो : सोशल मीडिया
मसान
इस फिल्म को पांच किरदारों के इर्द गिर्द बुना गया है। फिल्म के अंदर दो कहानी मिलती हैं जो एक दूसरे के समानांतर चलती हैं। इस फिल्म में ऋता चड्ढा और विक्की कौशल के अलावा पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। सत्या जी की छोटी सी भूमिका में सभी एक्टरों पर भारी पड़ते नजर आए थे।

4 of 11
कागज - फोटो : सोशल मीडिया
कागज
यह फिल्म एक ऐसे किसान की कहानी थी जो खुद को जिंदा साबित करने के लिए काफी जद्दोजहद करता है क्योंकि कागजों पर उसे मृत घोषित कर दिया जा चुका है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने किसान लाल बिहारी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी अदाकारी के लोग कायल हो गए थे। इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।
विज्ञापन

5 of 11
न्यूटन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूटन
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन पंकज त्रिपाठी ने अपने दमदार अभिनय से उन्हें फिल्म में जबरदस्त टक्कर दी थी। साल 2017 में रिलीज हुई इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

6 of 11
बरेली की बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली की बर्फी
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने लोगों की काफी वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म में पंकज ने नरोत्तम मिश्रा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

7 of 11
मिमी - फोटो : मिमी
मिमी
फिल्म मिमी की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो छोटे शहर में रहकर बड़े सपने देखा करती है। फिल्म में वो मुंबई जाना चाहती है। फिल्म में कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अलावा मिमी में पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। इस फिल्म में पंकज ने अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को खूब हंसाया था।

8 of 11
स्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री
फिल्म पकंज त्रिपाठी की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। 'स्त्री' में उनके किरदार का नाम रूद्रा था। रूद्रा के किरदार में पंकज काफी जंचे थे। इस किरदार ने लोगों को खूब हंसाया था।

9 of 11
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर 30
फिल्म सुपर 30 ऋतिक के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में पकंज ने श्रीराम सिंह नाम के एक स्थानीय नेता का किरदार निभाया था। उनका रोल छोटा जरूर था लेकिन दर्शकों को यह कैरेक्टर काफी पसंद आया था। बिहार का होने की वजह से वजह उन्हें फिल्म के किरदार बहुत अच्छे तरीके से निभाया था।

10 of 11
गुंजन सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन सक्सेना
फिल्म 'गुंजन सक्सेना पंकज के करियर की अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पंकज ने जाहन्वी कपूर के पिता का रोल निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर
वेब सीरीज मिर्जापुर पंकज त्रिपाठी के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस सीरीज में उनका किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। सीरीज में अखंडानंद त्रिपाठी के किरदार में नजर आए थे जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें