फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शेखर सुमन ने सरकार पर कसा तंज, कहा, 'जब सारे सबूत मिट जाएंगे तब...'

Sun, 19 Jul 2020 08:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए एक महीना बीत गया है। लेकिन अब तक इस बारे में पता नहीं चल सका है कि उन्होंने ऐसा आखिर किया क्यों? सुशांत के फैंस लगातार मामले में सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। लेकिन फिर भी अब तक किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। सुशांत के फैंस के साथ ही कई सेलेब्स भी सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला
इन सेलेब्स में प्रमुख रूप से शेखर सुमन का नाम है। शेखर सुमन लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हालांकि सुशांत के परिवार की कोई प्रतिक्रिया ना आने पर वो निराश भी हो गए थे। और उन्होंने खुद को इस केस से पीछे खींच लेने की बात कही थी। लेकिन वो ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। शेखर ने कहा था कि वो अंतिम सांस तक ये लड़ाई लड़ेंगे। तो वहीं शेखर ने सीबीआई को केस सौंपने के बारे में सरकार पर तंज कसा है।
विज्ञापन

3 of 5
shekhar suman
शेखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि समय के साथ ये केस सीबीआई को सौंपा जाएगा। जैसा कि फिल्मों और क्राइम में नॉवल्स में होता है, सारे सबूत या तो मिटा दिए जाएंगे या वो खुद ही मिट जाएंगे और सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लग पाएगा। दुखद।'
 

4 of 5
shekhar suman - फोटो : twitter
इससे पहले शेखर ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर बताया था कि वो इतनी आसानी से अपने कदम पीछे नहीं करेंगे। आखिरी सांस तक लड़ेंगे। शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'रोज सवेरे इस उम्मीद से उठते हैं कि हमारी, अवाज उनके कानों तक पहुंच चुकी होगी, पर ऐसा होता नही है। हम भी जिद पर अड़े हैं, जब तक सांस है तब तक खड़े हैं'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही शेखर सुमन इस मामले में गंभीरता से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। शेखर ने सुशांत के घर (पटना) जाकर उनके पिता से मुलाकात भी की थी। हालांकि इस मामले में अब तक सुशांत के परिवार ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। ना ही उन्होंने इस मामले की तह तक जाने की बात कही है और ना ही वजह जानने की कोशिश की है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को मिल रही थी रेप और मर्डर की धमकी, मुंबई पुलिस ने की आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें