फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुईं बॉलीवुड की ये आठ फिल्में, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक की फिल्में हो चुकी हैं बैन

Sun, 19 Jul 2020 08:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
पैडमैन , रांझणा ,द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने हमेशा ही नापाक हरकतें करके भारत के साथ अपने संबंध सुधरने नहीं दिए। पड़ोसी मुल्क होने के बावजूद पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाने की साजिश रचता रहा है। जिसका भारत ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके अलावा और भी कई मुद्दों पर पाकिस्तान भारत के साथ जालसाजी करता आया है। पाकिस्तान ने कुछ भारतीय चीजों तक पर भी अपने देश में प्रतिबंध लगाया हुआ है। उनमें से एक भारतीय फिल्में भी हैं। बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले पाकिस्तान में लाखों दर्शक हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार भारत की कई फिल्मों को अपने यहां रिलीज तक होने नहीं देती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पाकिस्तान ने अपने यहां बैन कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 9
पैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
पैडमैन
अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म पैडमैन साल 2018 में आई थी। भारत में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। यह फिल्म महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं को बयां करती है, लेकिन इसी वजह से पाकिस्तान ने फिल्म पैडमैन को अपने यहां बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के बैन करने पर अपना तर्क दिया था कि यह फिल्म उनकी सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। हालांकि बोर्ड के इस फैसले का कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने विरोध जताया था। 
विज्ञापन

3 of 9
रेस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
रेस 3
यह फिल्म साल 2018 में आई थी। फिल्म रेस 3 में सलमान खान, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी। ऐसे में ईद पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज न करने के आदेश हैं। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का कहना है कि ईद पर पाकिस्तानी फिल्मों को प्रमोट किया जाए।

4 of 9
राजी - फोटो : सोशल मीडिया
राजी
इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए। भारत में इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। वहीं पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म राजी पर यह कहते हुए बैन लगा दिया कि इस फिल्म में विवादित कंटेट है और इसमें पाकिस्तान की खराब छवि दिखाई गई है। फिल्म राजी साल 2018 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 9
अय्यारी - फोटो : सोशल मीडिया
अय्यारी
इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। अय्यारी भारतीय सेना की कहानी और देशभक्ति से प्रेरित फिल्म है। इसी वजह से पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने रिलीजिंग सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। पाकिस्तान ने नीरज पांडे की फिल्म बेबी और नाम शबाना को भी अपने यहां रिलीज नहीं होने दिया था। 
विज्ञापन

6 of 9
रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा
ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में धनुष, सोनम कपूर और अभय देओल मुख्य भूमिका में नजर आए। पाकिस्तान ने फिल्म रांझणा को इस आधार पर बैन किया गया था कि फिल्म में एक मुस्लिम लड़की की गलत छवि दिखाई गई है, जो हिंदू लड़के से प्रेम करती है। 
विज्ञापन

7 of 9
फैंटम - फोटो : सोशल मीडिया
फैंटम
इस फिल्म में सैफ अली और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 26/11 मुंबई हमलों से प्रेरित थी, लेकिन इस फिल्म के खिलाफ जमात-उद-दावा के प्रमुख और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने लाहौर के कोर्ट में एक अर्जी दी थी। जिसमें उसने इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज न करने की अपील की थी क्योंकि यह देश में गलत संदेश देती है। इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म फैंटम को पाकिस्तान में बैन कर दिया कर दिया गया था। 

8 of 9
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
एक था टाइगर
सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी खूब है, लेकिन साल 2012 में आई सलमान और कटरीना की फिल्म एक था टाइगर को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि फिल्म में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में गलत रूप से दिखाया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
द डर्टी पिक्चर
ये फिल्म साल 2011 में आई थी। विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी की इस फिल्म को इसलिए बैन किया गया था क्योंकि फिल्म के कई बोल्ड सीन थे जिसकी वजह से पाकिस्तान के दर्शकों को दिखाना गलत माना गया था।

पढ़ें: 300 फिल्मों का प्रचार कर चुके पीआरओ आर आर पाठक का निधन, आमिर और अजय भी रहे मीडिया पर पकड़ के मुरीद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें