वहीं दूसरी क्लिप सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद की है जिसमें केआरके उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए कहते हैं, 'अब जब तक दुनिया रहेगी, उसको याद किया जाएगा। जब तक बॉलीवुड रहेगा ये सवाल पूछा जाता रहेगा कि एक लड़के ने सिर्फ 34 साल की उम्र में खुदकुशी क्यों कर ली थी जबकि वह कामयाब भी था। सुशांत मैं आज बहुत दुखी भी हूं और तुम्हें मिस भी कर रहा हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं भाई।'