फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Kapur: शेखर कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर दिया सुचित्रा के आरोपों का जवाब! कहा- मैं केवल एक इंसान...

Wed, 12 Jul 2023 06:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media
अभिनेत्री और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ अपनी शादी असफल होने के बारे में बात करते हुए उन्हें 'बेवफा' बताया था। साथ ही अभिनेत्री प्रीति जिंटा को कभी माफ न करने की बात कही थी। अब इस बीच शेखर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर गुप्त पोस्ट साझा किया है और कहा है कि वह केवल एक इंसान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुचित्रा के आरोपों के बाद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी कविता साझा की है और बताया है कि कैसे वह केवल एक इंसान हैं। कविता में इस संदर्भ की ओर इशारा किया गया है कि शेखर ईर्ष्यालु, आहत, भ्रमित होने की बात कर रहे हैं, क्योंकि आखिरकार वह केवल इंसान हैं। कविता के एक खंड में शेखर ने दयालु, रचनात्मक और आध्यात्मिक होने के बारे में बात की। अंत में वह जीवन में गलतियों से सीखने की बात की।



Bald Villain: इन गंजे विलेन ने अपनी अदाकारी से बड़े पर्दे पर लगाई आग, इनके आगे हीरो भी फेल
विज्ञापन

3 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media
शेखर के साथ अपनी शादी टूटने के बारे में बात करते हुए सुचित्रा ने कहा, ''मेरे माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि शेखर उस समय मेरी मां की उम्र के थे और उनका तलाक हो चुका था और वह फिल्म इंडस्ट्री से थे। मेरी मां मेरे पैरों में गिर गईं और मुझसे यह शादी नहीं करने की विनती करने लगीं। उन्होंने मुझसे अफेयर करने और इसे अपने दिमाग से बाहर निकालने के लिए कहा, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं यही चाहती हूं और यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं खुद लेकर आई हूं।''

Jawan Song Shooting: दुबई में शूट नहीं होगा फिल्म ‘जवान’ का आखिरी गाना, सोमवार से यहां चल रही शूटिंग

4 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुचित्रा ने कहा कि उन्होंने शेखर को छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन फिर वह गर्भवती हो गईं और उन्होंने वहीं रहने का फैसला किया। कुछ साल बाद उन्होंने बाहर निकलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "गर्भवती होने के बाद मैं कुछ सालों तक रुकी, लेकिन फिर मैंने खुद से कहा कि भूल जाओ, मुझसे नहीं होता। शेखर की बेवफाई के बारे में बात करते हुए सुचित्रा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि शादियां बेवफाई की वजह से टूटती हैं, बेइज्जती की वजह से टूटती हैं।'

Shahrukh Khan: शाहरुख ने सबसे पहले सलमान को दिखाया था जवान का ट्रेलर, पहला टिकट बुक करने के लिए दिया धन्यवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
सुचित्रा ने पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर उनके पति के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। दरअसल, उस समय प्रीति और सुचित्रा की जमकर भिड़ंत भी हुई थी। प्रीति ने सुचित्रा को केवल गृहणी बताते हुए खुद को नंबर वन अभिनेत्री कहा था और सुचित्रा को मनोचिकित्सक से मिलने की सलाह भी दी थी। अब हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना के साथ एक साक्षात्कार में सुचित्रा ने प्रीति के बयान को लेकर कहा कि अभिनेत्री जो कहना चाहती थीं, वह कहने के लिए स्वतंत्र थीं। उन टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक गृहिणी और मां होने पर गर्व है।

Minus 31 Trailer: ट्रेलर लॉन्च पर मां को याद कर भावुक हुए रघुबीर यादव, बोले, उनके थप्पड़ में भी ममता होती थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें