बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध से भरी है लेकिन इसके पीछे की सच्चाई जानेंगे तो अंधेरे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा । सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले सितारों की जिंदगी को समझना बेहद मुश्किल है । अपने स्टारडम को बरकरार ना रख पाने का गम उन्हें मानसिक रूप से बीमार भी कर देता है । आज हम आपको एक ऐसी सेलेब्रिटी के बारे में बताते हैं जिसने 70 के दशक में ग्लैमर वर्ल्ड में तहलका मचा दिया था लेकिन अंत ऐसा हुआ जिसे सुन रूह कांप जाए ।
विज्ञापन
2 of 9
ashok banker
शीला रे एक सुपरमॉडल थीं । खूबसूरती के साथ उनमें गजब का आत्मविश्वास भी था । मॉडलिंग के साथ शीला बॉलीवुड में भी स्ट्रगल कर रही थीं । उन्हें समाज सेविका के रूप में भी पहचाना जाता था । शीला हीरोइन भले ना हों लेकिन उनका काफी रुतबा था और बड़े-बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना था।
विज्ञापन
3 of 9
शीला रे
शीला ने एक्टर सुधीर से शादी की थी। सुधीर उस समय स्ट्रगलिंग एक्टर थे। 'सत्ते पे सत्ता' सुधीर की हिट फिल्मों में से एक थी। अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए शीला कई बड़ी हस्तियों से मिलती रहती थीं। इस दौरान शीला की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। उन दिनों महेश भट्ट का चार्म बहुत चार्म था।
4 of 9
अशोक बैंकर
वो अपनी फिल्मों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते थे। इसके अलावा किसी ना किसी हीरोइन के साथ उनके अफेयर के भी चर्चे रहते थे। शीला बेहद खूबसूरत थीं। शीला को देखते ही महेश का दिल उन पर आ गया। शादीशुदा होने के बावजूद शीला भी महेश के आकर्षण से खुद को बचा नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 9
actor sudhir
दोनों का अफेयर चला। उस समय शीला का एक बेटा अशोक बैंकर भी था। उसकी उम्र 12 साल थी। शीला रे के बेटे अब एक फेमस राइटर बन चुके हैं। उन्होंने कई नॉवेल भी लिखी हैं। बैंकर ने अपनी मां पर आधारित एक फिल्म भी बनाई थी जिसका नाम 'ब्यूटिफुल एंड अगली' था। इस फिल्म में बैंकर ने मां की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले थे।
विज्ञापन
6 of 9
Mahesh Bhatt Alia Bhatt
- फोटो : twitter
महेश और शीला का अफेयर एक बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था। लेकिन शीला की जिंदगी में एक और तूफान उनका इंतजार कर रहा था। एक इंटरव्यू में अशोक बैंकर ने बताया था, 'ये बात 1977 की है जब उनकी मां शीला रे अपनी ही बिल्डिंग के बाहर सड़क पर पाई गईं। बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें अंदर लेकर आया। उसने बिल्डिंग के सभी लोगों को शीला के बारे में बताया। उस रात चार लोगों ने उनका रेप किया था। इसके बाद घर के बाहर फेंक गए थे।'
विज्ञापन
7 of 9
marital rape
- फोटो : pexels.com
अशोक दौड़कर अपनी मां के पास गए और अपनी मां को गले लगाकर रोने लगे। शीला मुंबई की ऊषा किरन बिल्डिंग में रहती थीं। जहां आज भी कई फेमस बॉलीवुड स्टार और बिजनेस टाइकून रहते हैं। शीला ने अपने रेप केस की पुलिस कंप्लेन नहीं की। कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। उस समय स्थिति और भी खराब हो गई जब कुछ फोटोग्राफर्स उन्हें पैसों के लिए धमकाने लगे । उनका कहना था अगर शीला उन्हें पैसे नहीं देंगी तो वो उनकी तस्वीरें लीक कर देंगे ।
8 of 9
sudhir
शीला और उनके बेटे अशोक को समाज की अवहेलना भी झेलनी पड़ी। शीला इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही थीं। वो बहुत ज्यादा शराब पीने लगीं। एक ही कमरे में पूरा दिन बंद रहती थीं । लोगों ने शीला को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था । इस गम के चलते साल 2014 में 44 साल की कम उम्र में ही उनकी मौत हो गई। शीला के फ्यूनरल पर उनके पति सुधीर भी नहीं थे । बैंकर ने अपने एक बयान में कहा था, ' मैंने कई साल ये पता लगाने में गुजार दिए कि आखिर मेरी मां के साथ हुआ क्या था।'
बैंकर ने सारी सच्चाई पता लगाई और अपनी मां पर एक कहानी लिखी और उस पर फिल्म बनाई। जिसका नाम 'ब्यूटिफुल एंड अगली' था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग Sundance Film Festival में हुई थी। बैंकर इस फिल्म के जरिए लोगों को रेप के प्रति जागरूक करना चाहते थे। लेकिन ये एक विडंबना है कि इतनी फेमस मॉडल होते हुए भी शीला की एक भी फोटो इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।