फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada Box Office Collection: छुट्टी वाले दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी शहजादा, रविवार को महज इतना रहा कलेक्शन

Sun, 19 Feb 2023 08:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 17 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन टिकट खिड़की पर फिल्म को काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
Filmy Wrap: सिद्धार्थ-अदिति के अफेयर की चर्चा और भूकंप पीड़ितों की मसीहा बनीं सनी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरेंं
विज्ञापन

2 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। इससे पहले वह देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्में बना चुके हैं। लंबे समय के बाद शहजादा लेकर लोगों के बीच आए रोहित मास एंटरटेनर बनाने में विफल रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अगले दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन शनिवार को भी फिल्म का निराशानजक प्रदर्शन जारी रहा। शहजादा का दूसरे दिन 6.65 करोड़ बटोरे थे। 
Bade Miyan Chote Miyan: बडे़ मियां छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म, सेट की तस्वीर देख फैंस हुए हैरान
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 7.30 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को रविवार की छु्टटी का बिलकुल फायदा नहीं मिल सका है। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.95 करोड़ हो गया है।  बता दें कि शहजाद कार्तिक की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 से काफी पीछे चल रही है। उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.96 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
Boman Irani: बोमन ईरानी के बेटे कायोज करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, एक्टर ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

4 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन और परेश रावल ने भी लीड रोल निभाया है। यह तेलुगू में बनी ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आए थे। गौरतलब है कि शहजादा के तीन दिनों के इतने कम कलेक्शन के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। 
Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें