फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Wed, 30 Apr 2025 02:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shehnaaz Gill Purchase Mercedes GLS: शहनाज गिल ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई लग्जरी मर्सिडीज कार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल ने खरीदी नई लग्जरी कार - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
सिंगर और अभिनेत्री शहनाज गिल ने आज मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है। शहनाज की इस पोस्ट पर अब सेलेब्स और उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल ने खरीदी मर्सिडीज GLS - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
शहनाज गिल ने खरीदी मर्सिडीज GLS
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इन तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। इन तस्वीरों में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में शहनाज बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने यह लुक आज खासतौर पर अपनी नई कार परचेज करने के लिए लिया है। आज शहनाज ने मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। शहनाज ने अपनी बेहतरीन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'सपनों से लेकर ड्राइववे तक। मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रहा हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र आ।'
विज्ञापन

3 of 5
सेलेब्स के रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
सेलेब्स के रिएक्शन
शहनाज ने आज जैसे ही नई कार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं वैसे ही कई सेलेब्स ने उन्हें नई लग्जरी कार खरीदने की बधाई दी। अनिल कपूर की बेटी और फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने शहनाज को बधाई दी और लिखा, 'मुझे बहुत गर्व है।' रिया के इस कमेंट पर शहनाज ने उन्हें धन्यवाद भेजा है। हार्डी संधू ने लिखा, 'मुबारकां', वरदान नायक ने लिखा, 'बधाई हो, आप इसके हकदार हैं शहनाज दिल मैं आपके लिए खुश हूं।', कुशा कपिला ने लिखा, 'गड्डी तेरे नाम बड़ी जचदी।'

यह भी पढ़ें: VVAN Teaser Release: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी जंगल की पौराणिक और रहस्यवाद कहानी
 

4 of 5
फैंस ने दी बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
फैंस ने दी बधाई
सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी शहनाज की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किए हैं। शहनाज के एक फैन ने लिखा, 'बधाई हो, तुमने यह कर दिखाया', एक और फैन ने लिखा, 'माशाअल्लाह अल्लाह हुमा बारिक', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो सना', एक और फैन ने लिखा, 'यह तो बस शुरुआत है', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो गोल्डन गर्ल', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो, यूं ही चमकती रहो', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो, तमुने जीवन में जीत हासिल कर ली'।

यह भी पढ़ें: Nicole Kidman: कान में मिलेगा निकोल किडमैन को पुरस्कार, 'वूमेन इन मोशन' अवॉर्ड से सम्मानित होंगी एक्ट्रेस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mercedes GLS की भारत में कीमत - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
Mercedes GLS की भारत में कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में मर्सिडीज-बेंज GLS की एक्स-शोरूम कीमत आमतौर पर इस प्रकार होती हैं। बेस मॉडल के लिए कीमत 1.34 करोड़ रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 1.39 करोड़ रुपये तक है। जीएलएस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें: Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें