'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखने वाली हैं। हालांकि वो फिल्म में काम कर रही हैं या नहीं इस बात की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। इस बीच एक्ट्रेस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।