फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi vs Ritesh: राखी के आरोपों पर रितेश का पलटवार, कहा- उस पर करोड़ों उड़ाए, अब कानूनी तरीके से दूंगा जवाब

Sun, 12 Jun 2022 07:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत के पूर्व पति रितेश ने उनके आरोपों पर दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत को हमेशा से ही ड्रामा क्वीन कहा जाता है,क्योंकि वह किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी ही रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। जहां राखी ने अचानक ये बताकर सबको हैरान कर दिया था कि वह तीन साल से शादी-शुदा हैं। इसके बाद उन्होंने पति रितेश संग बिग-बॉस में भी खुब सुर्खियां बटोरीं लेकिन जल्दी ही दोनों अलग भी हो गए और तब से आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। फिलहाल अब लग रहा है कि जैसे ये जुबानी जंग कानूनी पचड़े तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पैपराजी अकाउंट से राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह रितेश पर फेसबुक, जीमेल अकाउंट और इंस्टाग्राम को हैक करने का आरोप लगाती नजर आईं थीं, साथ ही वह फूट-फूटकर रोती हुई भी दिखाई दी थी। अब पूर्व पति रितेश ने भी राखी के आरोपों पर पलटवार किया है।
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत, पूर्व पति रितेश - फोटो : social media
एक साक्षात्कार में जब रितेश से राखी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इन आरोपों का कानूनी रूप से जवाब दूंगा। इसके साथ ही रितेश ने राखी पर आरोप लगाते हुए कहा, मैंने उन पर करोड़ों बहाए, उस वक्त राखी को कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जब मैंने पैसे खर्च करने बंद कर दिए, तो उन्होंने मुझ पर इस तरह के आरोप लगाने शुरु कर दिए। रितेश ने आगे कहा, क्या इंस्टाग्राम पर कोई रिलेशनशिप खत्म होते हुए देखा है? वह मुझ पर आगे और भी आरोप लगा सकती हैं।

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : Instagram
रितेश ने राखी और आदिल के रिश्ते पर भी बात की और कहा, वह आदिल को बिग बॉस के घर में ले जाने के लिए भी कह सकती हैं और यह सब ड्रामा कर सकती हैं। मैं उनसे दूर अपनी जिंदगी में बेहद खुश हूं, राखी ने मुझे जो भावनात्मक तकलीफ पहुंचाई है मैं उससे दूर हूं। रितेश ने राखी पर ये आरोप भी लगाया कि वह तीन साल से उनका इस्तेमाल कर रही थीं और उनके घर की सारी चीजें रितेश ने ही राखी को खरीद कर दी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत - फोटो : Instagram
इसके अलावा आदिल और राखी के साथ रहने पर रितेश ने कहा कि वह एक दूसरे मर्द के गैरकानूनी रूप से घर में रखी हुई हैं, जो मेरे द्वारा खरीदकर दी गई चीजों का इस्तेमाल कर रहा है। बता दें कि रितेश से रिश्ता टूटने के बाद वह आदिल खान नाम के व्यक्ति के साथ रिलेशन में हैं और दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जा सकता है। हाल ही में राखी आदिल संग छुट्टियां मनाने गोवा भी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
पहली पत्नी पर भी लगाए आरोप
राखी सावंत और रितेश का रिश्ता शुरू से ही विवादों में रहा था, क्योंकि रितेश पहले से शादीशुदा थे। अब रितेश ने राखी के खिलाफ तो लीगल एक्शन लेने की बात कही ही है, साथ ही यह भी कहा कि पहली पत्नी स्निग्धा ने भी उनके साथ ऐसा ही किया और राखी ने भी ऐसा ही किया। दोनों महिलाओं ने मुझे लूट लिया और राखी ने मेरा शोषण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें