शहनाज गिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी में सना का ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इसी बीच अभिनेत्री से जुड़ी एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई है। शहनाज गिल, अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उनसे मिलने के लिए फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आखिरकार अभिनेत्री को ऐसा क्या हुआ है, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती होना पड़ा है, आइए जान लेते हैं-