फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: चैट शो के दौरान आयुष्मान के सामने छलक पड़े शहनाज गिल के आंसू, बोलीं- लोगों को लगता है मैं...

Thu, 01 Dec 2022 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आयुष्मान खुराना, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की कटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल इन दिनों चैट शो 'देसी वाइब्स' में नजर आ रही हैं। उनके इस शो में कई बड़े कलाकार नजर आते हैं जिनसे वह खुलकर बातचीत करती हैं। हाल ही में इस शो पर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
KRK: कश्मीर फाइल्स पर नादव लापिड के बयान का केआरके ने किया समर्थन , बोले- सैल्यूट मिस्टर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
ताजा एपिसोड में शहनाज कई चीजों पर आयुष्मान खुराना से बात करती नजर आईं। इस दौरान आयुष्मान ने उन्हें साहसी बताते हुए कहा कि वह बहुत हिम्मती लड़की हैं और जो बोलना चाहती हैं वह खुलकर बोलती हैं। इसके बाद शहनाज भी अपनी फीलिंग्स शेयर करती हुई दिखती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, ''मेरे जीवन में बहुत से भावुक पल आए हैं, लेकिन मैंने कभी किसी को बता नहीं सकी, क्योंकि लोग लिखते थे कि सहानुभूति के लिए मैं ऐसा कर रही हूं।'' 
Avatar 2: जानिए जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' बनाने में क्यों लगे 13 साल? बोले- जलवायु परिवर्तन है बड़ी वजह
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
यह बात बताते हुए शहनाज के आंसू छलक जाते हैं। बता दें कि शहनाज ने साल 2021 में अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खो दिया था। दोनों की दोस्ती बिग बॉस शो के दौरान हुई थी। उनके फैंस दोनों को 'सिडनाज' कहकर बुलाते थे। 
KBC 14: केबीसी पहुंचा पान बेचने वाला, भारी रकम जीतने के बाद बिग बी बोले- इतना कमाने में लगते 18 साल
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आने के बाद शहनाज जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनको यह मौका सुपरस्टार सलमान खान ने दिया है। एक्ट्रेस जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी दिखने वाली हैं। वहीं आयुष्मान खुराना की बात करें तो एक्टर की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत ने भी अहम भूमिका निभाई है।
Paresh Rawal: परेश रावल ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- उनके जैसा आदमी कोई नहीं हो सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें