'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह अपने अंदाज से सबका दिल जीतने में भी कामयाब हो जाती हैं। वहीं, अब फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शहनाज गिल को अवॉर्ड दिया गया, तो अभिनेत्री ने उसे सिद्धार्थ शुक्ला के नाम कर अभिनेता का शुक्रिया अदा किया। शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला को अपना अवॉर्ड डेडिकेट करने के बाद से ही 'सिडनाज' फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।