सारा अली खान
- फोटो : Instagram
देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में शहनाज ने सारा से पूछा कि उनका शादी का क्या प्लान है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी तक तो नहीं है, ढूंढना पड़ेगा किसी अंधे पागल को, जो मुझसे शादी कर ले, उसी की खोज में हैं फिलहाल।' शहनाज ने उनसे पूछा कि अंधा पागल क्यों? इस पर सारा ने कहा, 'मुझे लगता है कि अंधा पागल जरूरी होगा, क्योंकि अगर दिमाग होगा और मुझे पहचान लेगा तो भाग नहीं जाएगा, इसलिए मुझे झेलने वाला चाहिए।' इस जवाब के बाद शहनाज ने कहा कि सारा बिल्कुल उनकी जैसी हैं।