फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: सीमा खान के 10 साल के बेटे को भी हुआ कोरोना, बीएमसी ने बिल्डिंग को सील किया

Wed, 15 Dec 2021 08:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सीमा खान, योहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के घर पार्टी करने के बाद करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद खबर आई कि सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अब सीमा और सोहेल के 10 साल के बेटे योहान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। योहान के अलावा सीमा की बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bollywood Celebs - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते बुधवार को करण जौहर के घर हुई पार्टी में शामिल लोगों में सबसे पहले कोरोना संक्रमण की पहचान अभिनेता सोहैल खान की पत्नी सीमा खान में हुई। सोहेल खान की कंपनी ने हाल ही में रियाद में ‘दी बैंग’ टूर का आयोजन किया था। इस पार्टी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न होने की सूचना मिलने पर बीएमसी इस बारे में विधिक कार्रवाई की शुरुआत कर चुकी है। इसी के चलते अभिनेत्री करीना कपूर के घर से किसी भी सदस्य के बाहर जाने या अंदर आने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
महीप कपूर और सीमा खान, करीना-अमृता - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना से संक्रमित करीना कपूर होम आइसोलेशन में हैं, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। बीएमसी सभी कोरोना पॉजिटिव सेलेब्स के हेल्थ का डेली अपडेट ले रही है। बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि अभी तक के लिए किसी भी सेलेब्स ने विदेश यात्रा नहीं की है। इतना ही नहीं इनके घरों को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है।

4 of 5
करीना कपूर-अमृता अरोड़ा भी कोरोना का शिकार - फोटो : Instagram
इतने सारे लोगों को कोरोना होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स पर भी कोविड संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इस पार्टी में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, रिया कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी शामिल थे। मुंबई बीएमसी का कहना है कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड नियमों को उल्लघंन करते हुए कई पार्टी की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करीना कपूर ने कोरोना पॉजीटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अपनी टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, और अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपना परीक्षण कराने की अपील की थी। करण जौहर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें