फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकत कैफी की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, काजोल-आमिर ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed, 27 Nov 2019 11:23 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी (Shaukat Kaifi) का 22 नवंबर को निधन हो गया था। शौकत कैफी के इंतकाल के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इनके निधन के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में हाल में प्रार्थना सभी रखी। इस सभा में करीबी रिश्तेदारों के अलावा सिनेमाजगत के सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet - फोटो : twitter
इस दुख की घड़ी में आजमी परिवार का सभी लोग ढांढस बंधाते नजर आए। प्रार्थना सभा में 70 के दशक की अभिनेत्री वहीदा रहमान, काजोल, तनीषा मुखर्जी,आमिर खान, अनिल कपूर, राकेश रौशन, जितेंद्र, बोनी कपूर,नेहा  धूपिया, नीना गुप्ता, डेविड धवन के अलावा आशुतोष गोवरिकर भी पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet - फोटो : twitter
शौकत कैफी की पहचान मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी के तौर पर भी होती है। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, इसी बीमारी के चलते जुहू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल के समय उनकी बेटी शबाना आजमी भी वहीं मौजूद थीं। 

4 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet - फोटो : twitter
शौकत आजमी इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की सांस्कृतिक शाखा प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से जुड़ी हुई थीं। फिल्म जगत में उन्हें एमएस सथ्यू की ‘गर्म हवा’ और मुजफ्फर अली की ‘उमराव जान’ तथा सागर सरहदी की ‘बाजार’ जैसी कला फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए याद किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shaukat Azmi - फोटो : Social Media
शौकत और कैफी आजमी के निकाह के किस्से भी खासे दिलचस्प हैं। कहा जाता है कि शौकत ने हैदराबाद के एक मुशायरे में कैफी की मशहूर नज्म ‘औरत’ को सुनने के बाद अपनी मंगनी तोड़कर उनके सामने निकाह का प्रस्ताव रख दिया था। कैफी आजमी जब भी मुशायरों में आते थे तो लोगों की दाद नहीं रुकती थी। वह प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य थे और समाज को लेकर अपनी लेखनी मुखर रखते थे। 

यह भी पढ़ें- आखिर कौन था 'शक्तिमान' में 'किलविश' का किरदार निभाने वाला ये एक्टर, जानें अब क्या कर रहें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें