फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा को रास नहीं आ रही सोनाक्षी की ब्वॉयफ्रेंड संग नजदीकियां, दिया अल्टीमेटम!

Mon, 28 Nov 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियो में हैं और हों भी क्यों ना आखिरकार उन्हें अपने कथित ब्वॉयफ्रेड बंटी सचदेव के साथ कई जगहों पर घूमते हुए जो देखा गया है। लेकिन लगता है कि सोनाक्षी की ये हरकत उनके माता-पिता को रास नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !

2 of 5
खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा सोनाक्षी से खासे नाराज चल रहे हैं। उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है कि सोनाक्षी बंटी सचदेव के साथ कुछ ज्यादा ही घूम-फिर रही हैं और इसकी वजह से वो मीडिया में सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्टारडस्ट के मुताबिक सोनाक्षी को उनके माता-पिता ने सख्त हिदायत दी है कि वो बंटी सचदेव के साथ अपनी स्पेशल फ्रेंडशिप को इस कदर ना उजागर करें और मिलना जुलना कम करें।
विज्ञापन

सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !

3 of 5
माता-पिता के इस अल्टीमेटम के बाद साफ जाहिर हो गया है कि बंटी सचदेव के साथ सोनाक्षी के रिलेशन से वो खुश नहीं हैं लेकिन सोनाक्षी ने उनकी बात मानते हुए पब्लिक जगहों पर बंटी से दूरी बना ली है।

सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !

4 of 5
बता दें कि बंटी सचदेव सलमान खान की भाभी सीमा खान के भाई हैं। सोनाक्षी और बंटी सचदेव की मुलाकात कॉमन फ्रेड्स के जरिए हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। उन्हें कई जगहों पर साथ घूमते हुए भी देखा गया है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी को बंटी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !

5 of 5
हालांकि सोनाक्षी ने बंटी सचदेव के साथ अपने रिलेशन को कभी स्वीकार नहीं किया और यही कहतीं नजर आईं कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा ही गर्म रहा। कहा तो यहां तक भी गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है।

अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा लेकिन इतना जरुर है कि सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियां सोनाक्षी के परिवार वालों को रास नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें