फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'आत्महत्या समस्या है, समाधान नहीं'

Sun, 05 Jul 2020 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी अभी तक हर किसी के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है। पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है। सुशांत के परिजनों और करीबियों को मिलाकर लगभग 30 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। सुशांत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग तरह का माहौल बन रहा है। नेपोटिज्म से लेकर डिप्रेशन तक पर अब खुलकर बात की जाने लगी है। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अमर उजाला से खास बातचीत में सुशांत की मौत पर दुख जताते हुए बताया कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
अमर उजाला से खास बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत और मेरे बीच काफी समानताएं थीं। जैसे उनकी मां का निधन 2002- 2003 में हुआ, मेरी मां का निधन भी उसी समय हुआ था। वो भी पटना से थे, मैं भी बिहार से हूं। वो भी अपने घर के सबसे छोटे बेटे थे। मैं भी अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा आगे कहा, 'सबसे बड़ी बात मैं भी अपनी जिंदगी में जीरो टू हीरो बना। सुशांत भी जीरो से ही हीरो बने। उन्होंने अपनी एक बहुत अच्छी जगह बनाई थी । मुझे लगता है सुशांत सिंह राजपूत में और बहुत बड़े स्टार बन जाने की संभावना थी।'

4 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
आत्महत्या पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'जो हुआ वो बहुत दुखद है। एक तरफ दिल बहुत परेशान भी हुआ कि भरपूर जवानी में 34- 35 साल की उम्र में वो छोड़कर चले गए। हमें नहीं समझ आता कि आत्महत्या का कोई कारण हो। आत्महत्या कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। आत्महत्या सही मायनों में सबसे बड़ी समस्या है, ये समाधान नहीं है। आप तो चले जाते हैं। रेस्ट इन पीस हो जाते हैं। लेकिन आपका परिवार, आपको चाहने वाले, आपको मानने वाले, आपको प्यार करने वाले अलग- थलग रह जाते हैं। उनकी बहुत तकलीफदेय हालत हो जाती हैं। वो उन सभी को रोता बिलखता हुआ छोड़कर चले गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न ने सुशांत के बारे में बात करते हुए उनके दोस्तों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सुशांत के दोस्तों से पूछा कि उनकी जरूरत के वक्त वो उनके साथ क्यों नहीं थे? शत्रुघ्न ने कहा, 'सुना है कि सुशांत को तकलीफ होती थी, मानसिक तकलीफ होती थी। लोग कहते हैं कि वो डिप्रेशन का शिकार थे। तो मैं जानना चाहता हूं उनके दोस्तों से, सब नहीं कई दोस्त। जो अब इतनी चिंता कर रहे हैं वो उस वक्त कहां थे? डिप्रेशन में साथ क्यों नहीं दिया।'

EXCLUSIVE: चीनी सेना की ज्यादतियों पर बोले राहुल बोस, किसी की हरकतों पर उंगली उठाना अभी ठीक नहीं


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें