बीते दिनों कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वह कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस मौके पर सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे लेकिन अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि केआरके को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि केआरके को सपोर्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था।