फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई देते वक्त शत्रुघ्न सिन्हा से हुई इतनी बड़ी गलती, जमकर हुए ट्रोल तो डिलीट करना पड़ा ट्वीट

Wed, 10 Jun 2020 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने नौ जून को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को उन्होंने मुंबई में अपने माता-पिता के साथ मनाया। वहीं अभिनेत्री को सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस और कई फिल्मी सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई देना भारी पड़ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ANI
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनम कपूर को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, लेकिन इस तस्वीर में सोनम कपूर ही नहीं थीं। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई देने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने जो तस्वीर साझा की थी, उसमें शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी और बेटे के अलावा जैकी श्रॉफ उनकी पत्नी और अनिल कपूर नजर आ रहे थे, लेकिन सोनम कपूर कहीं नजर नहीं आई। सोशल मीडिया यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

4 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स सोनम कपूर की फोटोशॉप्ट तस्वीरें इस्तेमाल करके शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करने लगे। Keh Ke Peheno नाम के यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'जिस तरह शत्रुघ्न सिन्हा राजनीतिक को देखते हैं वैसे मैं भी इस तस्वीर में सोनम कपूर को देख सकता हूं'। Pranjul Sharma ने इस तस्वीर पर सोनम कपूर की फोटोशॉप्ट तस्वीर जोड़ते हुए लिखा, 'परेशानी खत्म'। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
Tweet Chor ने फिल्म फिर हेरा फेरी की एक तस्वीर को साझा करते हुए सोनम कपूर के लिए लिखा, 'अबे मुझे भी तो अंदर ले लो'। वहीं Babu Bhaiya नाम के यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा तस्वीर साझा करने के बाद सोनम कपूर की तुलना अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से कर दी। ट्रोलर ने लिखा, 'अब हम जानते हैं कि सोनम दर्शनीय क्यों नहीं थीं। उनके हाथ देखो, क्या वह मिस्टर इंडिया का बैंड है?'  इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल किया। जिसके बाद उन्होंने सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई देने वाला ट्वीट डिलीट कर दिया। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें