हर्षवर्धन कपूर
भारत के जबरदस्त निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बनाने की घोषणा आज से दो साल पहले हुई है और तभी से इस फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। इस फिल्म की तैयारी के बारे में हर्ष कहते हैं, 'इस फिल्म की पटकथा पर अभी भी काम चल रहा है। अंदाजा है कि इस फिल्म को लेकर पूरी तैयारियां इस साल के अंत तक हो जाएंगी और अगले साल से शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए मुझे बहुत सी चुनौतियाों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल के लिए मेरा पूरा ध्यान इस फिल्म के लेखक और निर्देशक के दृश्य को पूरी तरह से समझने पर लगा हुआ है।'