फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार नहीं बन पाया शशि कपूर का ये बेटा, लेकिन इस फील्ड में कर रहा है कमाल

Mon, 08 May 2017 09:23 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
करन कपूर
फिल्म इंडस्ट्री तमाम ऐसे स्टार किड्स से भरी हुई है जिन्होंने अपने पेरेंट्स की तरह की स्टार बनने के चक्कर में फिल्मों में एंट्री की। लेकिन इनमें से कुछ ही को सफलता मिली जबकि कुछ गुमनाम हो गए। हालांकि कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने फ्लॉप से निराश होने के बजाय अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचाना और नाम कमाया। ऐसे ही एक स्टार किड हैं करन कपूर।

ये भी पढ़ें - अपनी जिंदगी की वो रात शाहरुख कभी नहीं भूल पाएंगे, इंटरव्यू में भी किया जिक्र
 
विज्ञापन

2 of 5
करन कपूर
करन कपूर बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर के बेटे हैं। एक जमाने में जिस शशि कपूर के लोग दीवाने थे और जिस पर लड़कियां जान छिड़कती थीं, उसी के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था। श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में उन्हें अपनी एक्टिंग प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। 

​ये भी पढ़ें - रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
 
विज्ञापन

3 of 5
करन कपूर
फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करन कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। ऐसा नहीं है कि करन कपूर के लुक्स एक्टरों जैसे नहीं थे, लेकिन ना जाने क्यों एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करन कपूर ने फिल्में छोड़ दीं।

​ये भी पढ़ें - एक-दूसरे की दुश्मन क्यों हैं कपूर खानदान की ये बेटियां ?
 

4 of 5
करन कपूर
अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करन कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए। आज करन कपूर की गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। करन अपनी फोटोज की प्रदर्शनी भी लगाते हैं। टाइम एंड टाइड के नाम से करन ने पिछले साल मुंबई में प्रदर्शनी लगाई और इस साल ये प्रदर्शनी बंगलुरु, नई दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर में लगाई जाएगी।

​ये भी पढ़ें - इस हीरोइन की लोकप्रियता से डर गई थीं करीना, उठाया बड़ा कदम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन कपूर
आज करन की फोटोग्राफी के चर्चे हर तरफ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें