फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि कपूर की पहली फिल्म फ्लॉप, पहली मोहब्बत हिट पर 'रोमांटिक' न बन पाए

Mon, 04 Dec 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शशि कपूर की पहली फिल्म जहां फ्लॉप रही, वहीं रियल जिंदगी में पहली मोहब्बत सुपरहिट हो गई, लेकिन वे रोमांटिक हीरो नहीं बन पाए। हालांकि हिंदी के साथ-साथ वे उस दौर की अंग्रेजी फिल्मों में भी बड़े चेहरे होते थे।
विज्ञापन

2 of 6
shashi kapoor wife
1938 में जन्में शशि, किशोरवस्‍था में ही अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ थिएटर से जुड़ गए थे। इस दौरान उनका जुड़ाव भारत और पूर्वी एशिया की यात्रा पर आई बर्तानवी नाटक मंडली 'शेक्सपिएराना' से हुआ। जहां उनकी मुलाकात मंडली के संचालक की बेटी जेनिफर केडिल से हुई। शशि कपूर उनसे प्यार कर बैठे, बाद में उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 6
शशि कपूर - फोटो : self
यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'धर्मपुत्र' से शशि कपूर की बतौर हीरो पारी शुरू होती है। आचार्य चतुरसेन शास्त्री के उपन्यास पर आधारित इस फिल्‍म में सांप्रदायिक दंगों को दिखाया गया। यह मुस्लिम दम्पत्ति के अवैध संतान की कहानी थी। यह फिल्म बहुत सफल नहीं रही।
पढ़ें: जब शशि कपूर को घर चलाने के लिए बेचना पड़ा था अपना सब कुछ

4 of 6
shashi kapoor
1960 में शशि कपूर अपनी इमेज बदलते दिखे। इस दौर में उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में कीं। 'चार दीवारी', 'मेहंदी लगी मेरे हाथ', 'प्रेमपत्र', 'मोहब्बत इसको कहते हैं', 'नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे', 'जुआरी', 'कन्यादान', 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्मों में वह नजर आए। ज्यादातर फिल्में असफल रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
शशि कपूर
अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर 'दीवार' सहित कई फिल्मों में दिखे। इस जोड़ी ने 'इमान धर्म', 'त्रिशूल', 'शान', 'कभी कभी', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'सुहाग', 'सिलसिला', 'नमक हलाल', 'काला पत्थर' और 'अकेला' में भी काम किया। ज्यादातर फिल्में दर्शकों द्वारा पसंद की गयीं।
पढ़ें: शशि कपूर के वो 10 डायलॉग्स जो सिखाते हैं जिंदगी जीने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परवीन बॉबी के साथ शशि कपूर
शशि कपूर उस दौर के ऐसे गिने-चुने अभिनेता रहे हैं जिन्होंने उस दौर की अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है। उनका रोल उन फिल्मों में मुख्य किरदार जैसा होता था। अंग्रेजी में आयीं 'द हाउस होल्डर', 'शेक्सपीयरवाला', बॉम्बे टॉकीज', हीट एंड डस्ट' जैसी फिल्‍में विदेश और भारत दोनों जगह सराही गयीं। कोनरॉट रुक्स की 'सिद्धार्थ' उनकी विवादास्पद फिल्म रही है। इस फिल्म में न्यूड सिमी ग्रेवाल के सामने शशि कपूर हाथ जोड़कर खड़े दिखायी ‌दिए। इस मामले को कोर्ट तक में खसीटा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें