फिल्मों के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वे हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। शशि कपूर के बारे में ऐसी काफी अनकही और रोचक बातें हैं जो यकीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे कि शशि कपूर नहीं था उनका असली नाम या उन्होंने छोटी उम्र में बड़ी युवती से शादी की थी।
विज्ञापन
2 of 6
राखी के साथ शशि कपूर
1. शशि कपूर पृथ्वीराज के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे।
2. आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के पृथ्वी थियेटर में मिला।
विज्ञापन
3 of 6
shashi kapoor death
3. शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक शकुंतला से शुरू किया। उन्होंने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की।
4. श्याम बेनेगल, अपर्णा सेन, गोविंद निहलानी, गिरीश कर्नाड जैसे देश के दिग्गज फिल्मकारों के निर्देशन में जुनून, कलियुग, 36 चौरंगी लेन, उत्सव जैसी फिल्में बनाईं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो सफल नहीं हुईं लेकिन इन्हें आलोचकों ने काफी सराहा और ये फिल्में आज भी मील का पत्थर मानी जाती हैं।
4 of 6
shashi kapoor
5. पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थियेटर ग्रुप शेक्सपियेराना में शामिल हो गए। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनिया भर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से तीन साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी।
विज्ञापन
5 of 6
shashi kapoor
6. शशि कपूर भारत के पहले ऐसे एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया। इनमें हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकीज तथा हीट एंड डस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं।
7. अपनी फिल्म जुनून के लिए उन्हें बतौर निर्माता राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। न्यू डेल्ही टाइम्स में एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
8. इसके अलावा शशि कपूर को फिल्म जब जब फूल खिले के लिए बेस्ट एक्टर बांबे जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवॉर्ड और फिल्म मुहाफिज के लिए स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
9. बॉलीवुड से वह लगभग संन्यास ले चुके हैं वर्ष 1998 में आई फिल्म जिन्ना उनके सिने करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है।