अभिनेता शारिब हाशमी ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रूबरू कराया है। बीते दिनों वह फिल्म 'तरला' में नजर आए। इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके शारिब काफी संघर्षों से गुजरे हैं। मगर, मुश्किल दौर में उनकी पत्नी उनका सहारा बनी रहीं। हाल ही में, शारिब ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए यह खुलासा किया कि काम न मिलने की वजह से लोगों ने उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी थी।