छत्रपति शिवाजी महाराज के योद्धाओं की वीरता की गाथा है 'हर हर महादेव'
फिल्म 'हर हर महादेव' की बात करें तो इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके प्रमुख सेनानायक रहे बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाई गई है। जिसमें केवल 300 सैनिकों ने दुश्मनों के 12,000 से ज्यादा सैनिकों से मुकाबला कर जंगी जीती थी। जहां इस फिल्म में सुबोध भावे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार अदा किया है तो वहीं अभिनेता शरद केलकर ने बाजी प्रभु देशपांडे की भूमिका निभाई है। शरद केलकर हिंदी फिल्मों के भी शानदार अभिनेता रहे हैं और इस मराठी फिल्म में भी उनका अभिनय बेहद दमदार है।
'हर हर महादेव' इस ओटीटी पर हुई रिलीज
फिल्म 'हर हर महादेव' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मराठी समेत हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज की गई थी और अब अपनी रिलीज के तकरीबन डेढ़ महीने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज कर दी गई है। जी स्टूडियोज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा गया, 300 पर 15000 "वीर मराठा बाजी प्रभु देशपांडे और उनके निस्वार्थ योद्धाओं की कहानी अब हिंदी में।"